देश में 24 घंटे में कोरोना के 4,116 नए केस मिले, 7 मरीजों की मौत।

  1. Home
  2. देश

देश में 24 घंटे में कोरोना के 4,116 नए केस मिले, 7 मरीजों की मौत।

देश में 24 घंटे में कोरोना के 4,116 नए केस मिले, 7 मरीजों की मौत।


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। भारत में कोविड-19 के मामलों में गिरावट आ रही है, पिछले 24 घंटों में नए मामलों में भी कमी दर्ज की गई है। वहीं दूसरी तरफ लम्बे समय बाद सक्रिय मामलों में भी गिरावट आई है। अब यह आंकड़ा 43,415 पर पहुंच गया है। वहीं केरल में 13,469 मामले सक्रिय हैं। तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में 538 नए मामले सामने आए हैं, जिसके चलते सक्रिय मामलों की संख्या 5,395 पर पहुंच गई है। 

आज यानी 26 सितम्बर 2022 की सुबह आठ बजे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 4,129 नए मामले सामने आए। इससे पहले 25 सितम्बर को 4,777 नए मामले सामने आए थे, जबकि 24 सितम्बर को 4,912 नए मामले मिले थे, जबकि 01 जुलाई को 17,070 नए मामले सामने आए थे। 

आंकड़ों को देखें तो देश में अब सक्रिय मामलों की दर 0.1 प्रतिशत है, जबकि रिकवरी दर 98.7 फीसदी पर पहुंच चुकी है। 

पिछले 24 घंटे में 7 लोगों की जान गई है, जबकि पिछले दिनों हुए 13 लोगों की मौत की पुष्टि भी राज्य सरकारों ने की है। पिछले 24 घंटे में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 4,688  बताई गई है। यदि दैनिक सक्रिय मामलों की दर की बात की जाए तो वो 2.51 फीसदी रही। गौरतलब है कि अब तक 89.4 करोड़ जांच की जा चुकी हैं, बीते 24 घंटों में 1,64,377  जांच की गई।

देखा जाए तो इस समय केरल में सबसे ज्यादा 13,469 मामले सक्रिय हैं, तमिलनाडु में 5,395, महाराष्ट्र में 3,702, कर्नाटक में 3,182, असम में 2,742, और पश्चिम बंगाल में 3,123 मामले अभी भी सक्रिय हैं। 

महाराष्ट्र में 8119345 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 7967314 ठीक हो चुके हैं। नीचे ग्राफ में देखिए कि किस राज्य में कब कितने मामले सामने आए। दूसरे नंबर पर केरल है जहां अब तक 6798925 मामले सामने आ चुके हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।