26 मई को लगेगा चंद्र ग्रहण, सूतक काल कितना होगा प्रभावी?

  1. Home
  2. ज्योतिष

26 मई को लगेगा चंद्र ग्रहण, सूतक काल कितना होगा प्रभावी?

26 मई को लगेगा चंद्र ग्रहण, सूतक काल कितना होगा प्रभावी?


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। चंद्र ग्रहण पंचांग के अनुसार 26 मई 2021 बुधवार के दिन लगने जा रहा है। ग्रहों की चाल की दृष्टि से मई का महीना बेहद महत्वपूर्ण है। मई के आरंभ में ही बुध और शुक्र का गोचर वृष राशि में हुआ था। 14 मई 2021 को वृष राशि में सूर्य का राशि परिवर्तन होगा। इसके बाद 26 मई को बुध मिथुन राशि में आ जाएंगे। 28 मई को शुक्र भी वृष राशि को छोड़कर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। 30 मई को मिथुन राशि में बुध वक्री हो जाएंगे।

चंद्र कब लगेगा?
वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की तिथि में चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इस दिन 26 मई है। इस पूर्णिमा की तिथि को वैशाख पूर्णिमा भी कहा जाता है। हिंदू धर्म में पूर्णिमा की तिथि का विशेष महत्व बताया गया है।

चंद्र ग्रहण किस राशि में लगेगा?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 26 मई को चंद्रमा वृश्चिक राशि में होगा। इस दिन दोपहर 2 बजकर 16 मिनट से चंद्र ग्रहण आरंभ होकर शाम करीब 7 बजकर 21 पर समाप्त होगा।

चंद्र ग्रहण में सूतक काल का महत्व
चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण के दौरान सूतक काल का विशेष ध्यान रखा जाता है। चंद्र ग्रहण जब लगता है तो सूतक काल ग्रहण से 9 घंटे पूर्व लगता है। वहीं जब सूर्य ग्रहण लगता है तो सूतक काल 12 घंटे पहले लग जाता है। 2021 में लगने जा रहे हैं पहले चंद्र ग्रहण में सूतक काल के निमय मान्य नहीं होगें, क्योंकि इस चंद्र ग्रहण को उपछाया ग्रहण बताया जा रहा है। इसलिए सूतक काल के नियम प्रभावी नहीं होंगे। फिर भी कुछ मामलो में सूतक काल के नियमों का पालन करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतनी चाहिए।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।