योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में 17 प्रस्ताव पास , इस नीति पर कैबिनेट की लगी मुहर…

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ

योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में 17 प्रस्ताव पास , इस नीति पर कैबिनेट की लगी मुहर…

योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में 17 प्रस्ताव पास , इस नीति पर कैबिनेट की लगी मुहर…


पब्लिक न्यूज़ डेस्क।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कैबिनेट की बैठक की जिसमें कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बता दें, कैबिनेट की बैठक में 17 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। इस बैठक में तबादला नीति पर कैबिनेट ने मुहर लगाई है।इसकी जानकारी अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने दी है। उन्होंने बताया कि इस नीति के तहत 15 से 30 जून तक तबादले किए जाएंगे। यह नीति वर्ष 2022-23 के लिए है। इसके तहत समूह क और ख के अधिकारियों द्वारा जनपद में तीन वर्ष और मंडल में सात वर्ष पूरे होने पर स्थानांतरण की व्यवस्था की गई है।

बैठक में कई और प्रस्तावों पर भी मुहर लगाई गई है। बेसिक शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर भी मुहर लगाई गई है। 40 हजार पदों पर भर्ती के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई। बैठक में कृषि, उच्च शिक्षा, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, पर्यटन एवं संस्कृति सहित विभिन्न विभागों के करीब डेढ़ दर्जन प्रस्तावों पर चर्चा हुई।

स्टाम्प पंजीयन विभाग के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई है। औद्योगिक विकास विभाग से जुड़ा प्रस्ताव भी पास कर दिया गया है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।